डीपाडीह : ऐतिहासिक पुरातात्त्विक एवं सांस्कृतिक अध्ययन

Main Article Content

अंजू तिवारी, अभिषेक वर्मा

Abstract

डीपाडीह छत्तीसगढ़ राज्य के सरगुजांचल में स्थित एक महत्वपूर्ण प्राचीन पुरातात्त्विक स्थल है, जो अपनी समृद्ध स्थापत्य परंपरा, धार्मिक बहुलता तथा ऐतिहासिक अवशेषों के कारण विशेष महत्व रखता है। यहाँ से प्राप्त मंदिरों के भग्नावशेष, मूर्तियाँ एवं शिलालेख यह संकेत देते हैं कि यह क्षेत्र गुप्तोत्तर काल से प्रारंभिक मध्यकाल के दौरान एक सक्रिय धार्मिक एवं सांस्कृतिक केंद्र रहा है। इस शोध पत्र में डीपाडीह के ऐतिहासिक विकास, पुरातात्त्विक साक्ष्यों, स्थापत्य विशेषताओं तथा धार्मिक-सांस्कृतिक भूमिका का विश्लेषण किया गया है। अध्ययन मुख्यतः द्वितीयक स्रोतों, पुरातात्त्विक रिपोर्टों एवं ऐतिहासिक ग्रंथों पर आधारित है। शोध के निष्कर्ष यह स्पष्ट करते हैं कि डीपाडीह न केवल एक धार्मिक स्थल था, बल्कि तत्कालीन समाज की सांस्कृतिक चेतना और कलात्मक अभिव्यक्ति का भी महत्वपूर्ण केंद्र रहा है।

Article Details

Issue
Section
Articles