आरक्षित वर्ग के विद्यार्थियों की अध्ययन आदतों और संज्ञानात्मक बुद्धिमत्ता के बीच संबंध का अध्ययन
Main Article Content
Abstract
प्रस्तुत शोध का उद्देश्य आरक्षित वर्ग के विद्यार्थियों की अध्ययन आदतों और संज्ञानात्मक बुद्धिमत्ता के मध्य संबंध को समझना है। आरक्षित वर्ग के विद्यार्थी सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षिक चुनौतियों के बीच शिक्षा ग्रहण करते हैं, जिसके कारण उनकी अध्ययन आदतों तथा संज्ञानात्मक क्षमताओं पर अनेक बाहरी एवं आंतरिक कारकों का प्रभाव पड़ता है। संज्ञानात्मक बुद्धिमत्ता में ध्यान, स्मृति, तर्क, समस्या-समाधान क्षमता तथा मानसिक लचीलापन जैसे पहलू शामिल हैं, जो अध्ययन आदतों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस अध्ययन में 250 आरक्षित वर्ग के विद्यार्थियों का चयन कर उनकी अध्ययन आदतों एवं संज्ञानात्मक बुद्धिमत्ता का मूल्यांकन मानकीकृत परीक्षणों द्वारा किया गया। आँकड़ों का विश्लेषण सहसंबंध एवं t-परीक्षण की सहायता से किया गया। परिणामों से पता चला कि आरक्षित वर्ग के विद्यार्थियों की अध्ययन आदतों और संज्ञानात्मक बुद्धिमत्ता के बीच सकारात्मक एवं सार्थक संबंध पाया गया। उच्च संज्ञानात्मक बुद्धिमत्ता वाले विद्यार्थियों में समय-प्रबंधन, एकाग्रता, नियमित अध्ययन तथा शैक्षिक अनुशासन अधिक पाया गया, जबकि निम्न संज्ञानात्मक बुद्धिमत्ता वाले विद्यार्थियों में असंगठित अध्ययन व्यवहार एवं एकाग्रता की कमी देखी गई। अध्ययन यह सुझाता है कि यदि आरक्षित वर्ग के विद्यार्थियों को संज्ञानात्मक कौशल-आधारित प्रशिक्षण, अध्ययन कौशल विकसित करने के कार्यक्रम तथा उचित शैक्षिक वातावरण प्रदान किया जाए, तो उनकी अध्ययन आदतों एवं शैक्षिक उपलब्धियों में महत्वपूर्ण सुधार संभव है।