छत्तीसगढ़ राज्य के कोरबा जिले के चयनित विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा 9वीं के जनजातीय छात्र एवं छात्राओं की अंग्रेजी भाषा संबंधी चुनौतियों और शैक्षिक उपलब्धि का तुलनात्मक अध्ययन

Main Article Content

आलोक कुमार साहू, यशपाल सिंह

Abstract

प्रस्तुत शोध अध्ययन का उद्देश्य छत्तीसगढ़ राज्य के कोरबा जिले के चयनित विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा 9वीं के जनजातीय छात्र एवं छात्राओं की अंग्रेजी भाषा संबंधी चुनौतियों तथा शैक्षिक उपलब्धि का तुलनात्मक अध्ययन करना है। यह जानना आवश्यक है कि लिंग के आधार पर इन दोनों चरों में कोई सार्थक अंतर पाया जाता है अथवा नहीं।


इस अध्ययन में वर्णनात्मक सर्वेक्षण विधि का प्रयोग किया गया तथा तुलनात्मक शोध अभिकल्प को आधार बनाया गया। न्यादर्श के रूप में कोरबा जिले के चयनित विद्यालयों से कुल 200 जनजातीय विद्यार्थियों — 100 छात्र तथा 100 छात्राओं — का चयन यादृच्छिक प्रतिचयन विधि द्वारा किया गया। आँकड़ा संकलन हेतु अंग्रेजी भाषा चुनौती मापनी तथा शैक्षिक उपलब्धि परीक्षण का प्रयोग किया गया तथा आँकड़ों के विश्लेषण हेतु मध्यमान, मानक विचलन तथा टी-परीक्षण का प्रयोग किया गया।


विश्लेषण से ज्ञात हुआ कि अंग्रेजी भाषा संबंधी चुनौतियों के संदर्भ में छात्र एवं छात्राओं के मध्य सार्थक अंतर पाया गया, जिसमें छात्राओं की अपेक्षा छात्रों ने कुछ अधिक चुनौतियाँ अनुभव कीं। शैक्षिक उपलब्धि के संदर्भ में भी छात्राओं की उपलब्धि छात्रों की अपेक्षा कुछ अधिक पायी गयी, और यह अंतर सांख्यिकीय दृष्टि से सार्थक रहा।

Article Details

Issue
Section
Articles