आधुनिक संस्कृत साहित्य की प्रमुख प्रवृत्तियाँ

Main Article Content

शेषनाथ मिश्र

Abstract

आधुनिक संस्कृत साहित्य में गजल, कव्वाली, गीतियाँ, उपन्यास, लघुकथा, जीवनी, आत्मकथा, यात्र वृत्तान्त, हास्य आदि विधाओं में रचनाएँ हुई हैं। छन्दोमुक्त नव्यकाव्य की रचना के प्रति संस्कृत-लेखकों का झुकाव हुआ है। नाटक, व्यंग्य-लेख, ललित-निबन्ध आदि नवीन विधाओं में लेखन हुआ है। आधुनिक संस्कृत-लेखन में गद्य की अपेक्षा पद्य को अधिक प्रश्रय मिला है, जबकि अन्य भारतीय भाषाओं में गद्य को। बीसवीं शदी के उत्तरार्द्ध में गद्य-लेखन के प्रति लेखकों का अधिक ही रुझान रहा है। गद्य में मौलिक उपन्यास और लघुकथा-लेखन की प्रवत्ति निरन्तर बढ़ती गयी।

Article Details

Issue
Section
Articles