शासकीय तथा अशासकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों की अध्ययन आदत का तुलनात्मक अध्ययन
Main Article Content
Abstract
विद्यार्थियों की अध्ययन आदतें उनकी शैक्षिक उपलब्धि, सीखने की क्षमता तथा बौद्धिक विकास को प्रभावित करने वाले महत्वपूर्ण कारकों में से एक हैं। प्रभावी अध्ययन आदतें विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन, समय प्रबंधन तथा एकाग्रता विकसित करने में सहायता प्रदान करती हैं। प्रस्तुत शोध-पत्र का उद्देश्य शासकीय तथा अशासकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों की अध्ययन आदतों का तुलनात्मक अध्ययन करना है। इस अध्ययन में छत्तीसगढ़ राज्य के रायपुर जिले के माध्यमिक स्तर के विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा 9 के विद्यार्थियों को नमूने के रूप में सम्मिलित किया गया। कुल 800 विद्यार्थियों (400 शासकीय तथा 400 अशासकीय विद्यालयों के विद्यार्थी) से आँकड़े संकलित किए गए। अध्ययन आदतों के मापन के लिए डॉ. सी. पी. माथुर द्वारा निर्मित “अध्ययन आदत एवं अध्ययन अभिवृत्ति परीक्षण (टी.एस.एच.ए.)” का उपयोग किया गया। संकलित आँकड़ों का विश्लेषण माध्य, मानक विचलन तथा स्वतंत्र नमूना t-परीक्षण की सहायता से किया गया। अध्ययन के परिणामों से यह ज्ञात हुआ कि शासकीय तथा अशासकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों की अध्ययन आदतों में सांख्यिकीय रूप से सार्थक अंतर पाया जाता है। यह अध्ययन शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों की अध्ययन आदतों को समझने तथा उन्हें विकसित करने के लिए उपयोगी दिशा प्रदान करता है।