डिजिटल राजनीति और यूपी की महिलाएं : सोशल मीडिया के माध्यम से राजनीतिक लामबंदी का एक अध्ययन

Main Article Content

नीलिमा सिंह, सीमा शर्मा

Abstract

यह अध्ययन उत्तर प्रदेश की महिलाओं द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से राजनीतिक लामबंदी की प्रक्रिया का गहन विश्लेषण प्रस्तुत करता है। उत्तर प्रदेश, भारत के सबसे अधिक जनसंख्या वाले राज्य में, जहां पितृसत्तात्मक संरचनाएं तथा सामाजिक-आर्थिक बाधाएं महिलाओं की पारंपरिक राजनीतिक भागीदारी को सीमित रखती हैं, डिजिटल माध्यमों ने एक परिवर्तनकारी भूमिका निभाई है। शोध में द्वितीयक आंकड़ों शैक्षणिक अध्ययन, सर्वेक्षण रिपोर्ट, चुनाव आयोग के आंकड़े तथा विभिन्न प्रकाशनों-के आधार पर यह दर्शाया गया है कि व्हाट्सएप, एक्स (पूर्व ट्विटर), फेसबुक तथा इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्मों ने महिलाओं को सूचना प्राप्ति, संगठन, जागरूकता प्रसार तथा जनमत निर्माण में सशक्त बनाया है। शोध का निष्कर्ष है कि सोशल मीडिया ने उत्तर प्रदेश की महिलाओं के लिए राजनीतिक लामबंदी के नए अवसर सृजित किए हैं तथा लोकतंत्र को अधिक समावेशी बनाने की क्षमता रखता है, किंतु पूर्ण सशक्तिकरण के लिए डिजिटल साक्षरता, इंटरनेट पहुंच तथा ऑनलाइन सुरक्षा से संबंधित नीतिगत हस्तक्षेप आवश्यक हैं। भविष्य के शोध में प्राथमिक डेटा (साक्षात्कार, सर्वेक्षण) के माध्यम से इन निष्कर्षों को और सुदृढ़ किया जा सकता है।

Article Details

Issue
Section
Articles