डिजिटल विद्यालयी शिक्षा और विद्यार्थियों का मनो-सामाजिक विकास: एक वृत्तिक अध्ययन

Main Article Content

निपुण निशान्त, नेहा भगत, अखिलेश कुमार गौतम

Abstract

प्रस्तुत शोध का उद्देश्य छात्रों और अभिभावकों पर ऑनलाइन स्कूली शिक्षा के सामाजिक-मनोवैज्ञानिक प्रभाव को समझना है और इससे संबन्धित कारकों और महत्वपूर्ण मुद्दों और समस्याओं की प्रकृति पर चर्चा करना है। शोध उद्देश्य के संदर्भ में उत्तरी दिल्ली के एक सरकारी स्कूल की कक्षा 8वीं के बच्चों के साथ  वृत्तिक अध्ययन किया गया है। उद्देश्यपूर्ण प्रतिचयन के माध्यम से आँकड़ों का एकत्रण किया गया और गहन असंरचित साक्षात्कार लिए गए। प्रस्तुत शोध में विद्यार्थियों के सामाजिक-आर्थिक संदर्भ और उसने सामाजिक, भावनात्मक और संज्ञानात्मक विकास के मध्य के सम्बन्धों और अंतःक्रियाओं का विश्लेषण करने का प्रयास किया गया है। शोध अध्ययन से कुछ मुद्दे स्पष्ट रूप से निकल कर सामने आए जिनमें डिजिटल विभाजन, परवरिश, तनाव और संज्ञानात्मक थकान के मुद्दों को सरलता से चिन्हित किया गया। अंत में सैद्धांतिक परिप्रेक्ष्य के संबंध में परिणामों का विश्लेषण और चर्चा की गई।

Article Details

Issue
Section
Articles